Raipur Murder: मड़ई मेला में खूनी संघर्ष; बाइक सवारों ने किया चाकू मारा, तो कार सवारों ने रौंदा,1 युवक की मौत, 5 घायल

Raipur Murder: मड़ई मेला में खूनी संघर्ष; बाइक सवारों ने किया चाकू मारा, तो कार सवारों ने रौंदा,1 युवक की मौत, 5 घायल

Raipur Murder: राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेला में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं एक आरोपी मौके से फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार विवाद वाहन साइड में लगाने को लेकर शुरू हुआ था। इनोवा कार में सवार चार लोगों और बाइक पर सवार तीन युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने इनोवा सवारों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। वहीं गुस्साए कार सवारों ने बाइक सवारों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, और तीसरा मौके से फरार है। मृतक की पहचान कैलाश अभनपुर निवासी के रूप में हुई है।

सभी 5 घायलों को तुरंत अभनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में छापेमारी और पूछताछ शुरू कर दी है। अभनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस झड़प ने मेला क्षेत्र में खौफ का माहौल बना दिया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *