Mohla Teacher Mobile Theft: मोबाइल चोरी करते दूसरी बार CCTV में कैद कैद हुए, FIR दर्ज

Mohla Teacher Mobile Theft: छत्तीसगढ़ के मोहला जिले से एक बार फिर शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। सांगली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक राधेश्याम नेताम पर दूसरी बार मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा है। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।व्यवसायी की शिकायत पर मोहला पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर को मोहला स्थित दीप कंप्यूटर में आरोपी शिक्षक पैसे ट्रांजेक्शन कराने के बहाने पहुंचा था। उसने काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को बातचीत में उलझाए रखा और मौका मिलते ही काउंटर पर रखा एप्पल मोबाइल फोन चुपचाप उठा लिया। जैसे ही दुकान में दूसरा ग्राहक आया और कर्मचारी व्यस्त हुआ, आरोपी पीछे के गेट से मोबाइल लेकर फरार हो गया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

दुकान कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद मे कंप्यूटर संचालक के द्वारा सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद शिक्षक एप्पल मोबाइल चुराते हुए कैद हुआ। जिसकी शिकायत मोहला थाने में की गई परंतु लेनदेन में मामला दबा दिया गया था। इधर 14 जनवरी को शिक्षक राधेश्याम नेताम ने फिर से मोहला स्थित बघेल परिवाहन सुविधा केंद्र से शटर खोलकर मोबाइल फोन चोरी कर किया है। चोरी की घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। संचालक ने गुरुवार सुबह मोहला थाने में शिकायत करने के उपरांत पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

भोजटोला खेल आयोजन से हिरासत मे लिया गया था

31 दिसंबर चोरी के मामले में शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को भोजटोला संकुल स्तरीय खेल आयोजन के दौरान पकड़ा। पूछताछ में पुलिसिया सख्ती के बाद आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की और मोबाइल फोन लौटाया। इधर थाने का स्टाफ भी खुश हो गया और गुरुजी को इस नेक काम के लिए छोड़ दिया गया। पुनः उक्त शिक्षक ने फिर से एक मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया है। वहीं शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन ने कहा कि, चोरी के आरोपों में शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की तैयारी है।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *