Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक मार्मिक घटना सामने आई है। चिल्फी घाट स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir Newborn Baby) परिसर में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि को एक लावारिस नवजात बच्ची मिली। बताया जा रहा है कि बच्ची महज दो दिन की है।

राहगीरों और पुलिस ने निभाई जिम्मेदारी (Hanuman Mandir Lavarish Bachchi)
दरअसल, अंधेरी रात में किसी ने मासूम को हनुमान मंदिर (Newborn Baby Hanuman Temple) में छोड़ दिया और चला गया। राहगीरों ने बच्ची को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। चिल्फी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरक्षक गंगा धुर्वे ने बिना देरी किए बच्ची (Newborn Baby) को कवर्धा जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल सुरक्षित है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच (Chilphi Ghat Police kawardha)
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं संभावित गवाहों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
