Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 3 पुलिसकर्मियों के बेटों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे दोस्त थे और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी तालाब (Resdi Talab Korba) में नहाने गए थे। अचानक गहराई में चले जाने से वे डूब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

3 पुलिसकर्मी के बेटे की मौत (Three children pond drowned korba)
युवराज सिंह ठाकुर (9 वर्ष) – पिता राजेश्वर ठाकुर, सिविल लाइन में पदस्थ हैं।
आकाश लकड़ा (13 वर्ष) – पिता जोलसा लकड़ा, पुलिस विभाग में पदस्थ है।
प्रिंस जगत (12 वर्ष) – पिता दिवंगत अयोध्या जगत, पुलिस लाइन से जुड़े रहे हैं।
तीनों परिवार पुलिस लाइन में ही रहते हैं। नहाने के लिए तीनों बच्चे एक साथ घर से निकले थे और अधिक गहराई में जाने से उनकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन
घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे से पुलिस लाइन में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रिसदी तालाब गहरा है और पहले भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं. बावजूद इसके सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई. हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को बिना निगरानी तालाब या नदी-नालों में न जाने दें।

