Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 45 वर्षीय अविवाहित युवती के साथ रेप कर एक युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल घुसा दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। पीड़िता पूरी रात न्यूड और जख्मी हालत में बारिश में पड़ी रही, सुबह ग्रामीणों ने शव देखा।
यह वारदात कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार गांव की है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 25 जुलाई को पालनार गांव में बाजार था। तब युवती (अविवाहित) पालनार में बाजार गई हुई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। युवती पालनार के ही आस-पास के ही किसी गांव की रहने वाली थी। बाजार में उसने शराब पी ली। जिसके बाद वो घर जाने की स्थिति में नहीं थी।
नशे की हालत का फायदा उठाकर किया रेप (Dantewada Rape Murder Case)
जब अंधेरा हुआ तो उसके पहचान के युवक भीमा राम मरकाम वहां पहुंचा। उसने युवती को नशे की हालत में देखकर उसका रेप कर दिया। जब युवती छटपटाई तो उसने प्राइवेट पार्ट पर शराब की बोतल मार दी। वारदात के बाद वह वहां से भाग गया।

सुबह मिली महिला की न्यूड लाश (Dantewada Woman rape case Palnar village)
अगले दिन सुबह करीब 7 बजे उसी इलाके की ग्रामीण महिलाओं ने न्यूड हालत में युवती के शव को देखा। जिसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया था।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी (Bhima ram arrest)
आरोपी भीमा राम, वारदात के अगले दिन खुद युवती के घर गया था और उसके बारे में उसके बारे में लोगों से पूछताछ कर रहा था। इसी व्यवहार से पुलिस को शक हुआ। 6 अगस्त को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
