Raipur Breaking News : राजधानी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। नया रायपुर के तेंदुआ चौक स्थित मशरूम फार्म के पास एक तेज रफ्तार वेन्यू कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। (car bike accident Nava Raipur) घटना की सूचना मिलते ही रखी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा 1 अगस्त, शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब हुआ, जब बाइक सवार सड़क पार कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, काले रंग की वेन्यू कार (venue car accident Nava Raipur) की रफ्तार बहुत तेज थी और टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राखी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

