रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही हैं । भाठागांव इलाके में बने तोमर बंधुओं के ऑफिस पर रविवार सुबह नगर निगम का बुलडोजर चलाया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ऑफिस को जमींदोज कर दिया गया।
यह ऑफिस बिना नक्शा पास कराए और अवैध तरीके से बनाया गया था। प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी कर दिया था और आज कार्रवाई करते हुए उसे ढहा दिया गया।
तोमर बंधु ,रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर – दोनों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बता दें कि तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थानों में केस दर्ज होने के बाद से ये दोनों पिछले दो महीने से फरार हैं। रायपुर पुलिस ने दोनों पर इनाम भी घोषित किया है।
