Durg Sex Racket : दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Durg Sex Racket : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ‘द ग्रीन डे स्पा’ में दबिश देकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। इस दौरान आपत्तिजनक सामग्री और कई दस्तावेज भी जब्त किए गए।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नेहरू नगर स्थित ‘द ग्रीन डे स्पा’ में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। इस पर सुपेला पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी और मौके से 5 आरोपियों को पकड़ा। मुख्य आरोपी और स्पा सेंटर का संचालक फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल, 1 लेनोवो टैब, आधार कार्ड, 8 डायरी, 4 रजिस्टर, टाइपशुदा मोबाइल नंबरों की सूची, 600 रुपए कैश और 4 आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे।

गिरफ्तार आरोपी

1. संध्या कुमारी (34) – स्पा सेंटर संचालिका, निवासी सुपेला

2. अरविंद यादव (30) – ग्राहक, निवासी सुपेला

3. आदित्य सिंह (29) – ग्राहक, निवासी सुपेला

4. जैनम खातून – टेली कॉलर, निवासी सुपेला

5. योगिता गंधर्व (23) – टेली कॉलर, निवासी सुपेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *