CG वाड्रफनगर न्यूज़: बाजार में महिला से खरीदी पूरी सब्जी, साथ ढाबा चलने को कहा… सुनसान इलाके में ले जाकर किया ऐसा काम…..

CG Wadrafnagar News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से बाजार में सब्जी बेचने आई महिला से लूटपाट का मामला सामने आया है. जहां एक महिला से उसकी पूरी सब्जी लेकर उस महिला को आरोपी ने अपने झांसे में लेकर सुनसान जगह पर ले जाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सब्जी मंडी में ग्राम कोटराही से सब्जी बेचने आई महिला के पास करीब 4 बजे एक व्यक्ति आया और पूरी सब्जी खरीद ली. इसके बाद उसने महिला से ढाबा में सब्जी को छोड़कर वहीं पैसा ले लेने की बात कही. आरोपी के झांसे में आई महिला आरोपी के साथ बाइक में बैठकर चली गई.

सुनसान जगह पर ले जाकर महिला से लूटपाट

आरोपी ने बीच रास्ते से महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी मोबाइल और सोने का मंगलसूत्र लूट लिया. पीड़ित महिला किसी प्रकार से जान बचाकर जंगल के रास्ते घर पहुंची, और पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी. पति व महिला वाड्रफनगर पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *