बिलासपुर 13 जुलाई 2025 : न्यायधानी के सरकंडा क्षेत्र स्थित शिवदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल में शनिवार को आयोजित PWD सिविल सब-इंजीनियर परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का खुलासा हुआ है एक युवती कॉलर कैमरा और वॉकी-टॉकी के जरिए प्रश्न पत्र बाहर भेजकर उत्तर लेती पकड़ी गई
जांच में सामने आया कि युवती ने कॉलर में माइक्रो कैमरा छिपा रखा था जिससे प्रश्न पत्र बाहर भेजे जा रहे थे बाहर ऑटो में बैठी दूसरी युवती वॉकी-टॉकी और वीडियो कॉल से जवाब पढ़कर बता रही थी NSUI कार्यकर्ताओं की सतर्कता से यह पूरा ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ नकल पकड़ा गया
NSUI ने युवती को पकड़कर पुलिस को सौंपा इसके बाद सरकंडा थाना पुलिस पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लिया शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों आरोपी जशपुर जिले की रहने वाली हैं पुलिस को शक है कि इनका किसी बड़े नकल सिंडिकेट से कनेक्शन है
PWD EXAM CHEATING का मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग और PWD परीक्षा संचालन समिति में हड़कंप मच गया शासन ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और पता लगाया जा रहा है कि और कितने केंद्रों पर ऐसा नेटवर्क चलाया गया था
