CG News: सांप के डसने से मां-बेटी की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों के भी उड़ गए होश

Balodbazar/Kasdol: बलौदाबाजार जिले के कसडोल ब्लॉक के ग्राम ठाकुरदीया से दर्दनाक खबर सामने आई है। एक जहरीले सांप के काटने से मां और बेटी की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार तड़के करीब 4 बजे का है, जब सतवती पारदी (35) और उनकी 9 वर्षीय बेटी देविका अपने घर के फर्श पर सो रही थीं।

फर्श पर सो रही थीं मां-बेटी, जहरीले सांप ने काटा

परिजनों के मुताबिक, रात में जहरीले सांप ने दोनों को एक साथ डस लिया। सर्पदंश के बाद दोनों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। तुरंत उन्हें कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। लेकिन देविका की हालत इतनी गंभीर थी कि उसने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

सतवती पारदी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस हादसे के बाद धरमू पारदी के पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव में मातम

एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव में गहरा शोक है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर एंटी-स्नेक वेनम या उन्नत स्वास्थ्य सुविधा होती, तो शायद जान बच सकती थी। यह घटना ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश की रोकथाम और समय पर इलाज की उपलब्धता को लेकर प्रशासन के प्रति गंभीर सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *