CG NEWS: ई-रिक्शा और बैटरी चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur news: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में ई-रिक्शा और बैटरी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। बिलासपुर के सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें रायपुर का एक खरीदार भी शामिल है।

https://studio.youtube.com/video/YQW10peXn3M/edit?c=UCawdc1K0mVu6KOxwslnUVAQ

बता दें, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो ई-रिक्शा, 31 बैटरियां, तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह चोरी की गई बैटरियों को रायपुर ले जाकर बेचता था।

अंधेरे का फायदा उठाकर देते थे वारदात को अंजाम

सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ई-रिक्शा और बैटरी चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थीं। आरोपी आमतौर पर रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम देते और फिर मौके से फरार हो जाते थे।

शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर सरकंडा क्षेत्र से मुख्य आरोपी रमेश देवांगन सहित गिरोह के अन्य सदस्यों को धर-दबोचा गया। पूछताछ में रमेश ने खुलासा किया कि वह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करता था और सामान रायपुर में बेच देता था।

गिरोह ने 8 से अधिक चोरियों को कबूल किया

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई चार चोरियों में 16 बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है। अन्य बरामद बैटरियों के संबंध में शहर के विभिन्न थानों में दर्ज 8 से अधिक मामलों की जांच जारी है।

चोरी के बाद बैटरियों को कार में भरकर रायपुर ले जाया जाता था, जहां इन्हें स्थानीय खरीदार के माध्यम से बेचा जाता था। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े रायपुर निवासी एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके और पूरे नेटवर्क को उजागर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *