CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अगले पांच दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना जताई है। साथ ही वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई है।
बीते 24 घंटे में तापमान का हाल:
रायपुर और माना में अधिकतम तापमान: 29.3 डिग्री सेल्सियस
राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान: 21.0 डिग्री सेल्सियस
रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेगा। रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
