Janjgir Champa News: स्कूल में प्राचार्य ने बच्चों से भरवाया पानी, Video वायरल

Janjgir Champa News

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अकलतरा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैसतरा सबरिया डेरा में प्राचार्य के द्वारा बच्चों से स्कूल परिसर में पानी भरवाने का काम कराया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (स्कूल में प्राचार्य ने बच्चों से भरवाया पानी)

जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से बाल्टियों में पानी भरवाकर ढुलवाया जा रहा था। जिन हाथों में किताब-कॉपी और पेन होने चाहिए थे, उन्हीं हाथों में पानी से भरी बाल्टियां दिखाई दीं। वीडियो (Akaltara School Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि छात्र पढ़ाई के समय बाल्टी में पानी लेट हुए दिख रहे हैं। (अकलतरा स्कूल प्राचार्य ने स्कूल में बच्चों से पानी भरवाया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *