Bilaspur Central Jail: बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से रेता गला; आत्महत्या की कोशिश, हालत नाजुक

Bilaspur Central Jail

Bilaspur Central Jail: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर सेंट्रल जेल में किचन में काम कर रहे एक कैदी ने हंसिया से अपना गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश कर ली। गंभीर रूप से घायल कैदी को तत्काल जेल प्रशासन द्वारा सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। (बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश)

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी विकास कश्यप हत्या के मामले में पिछले दो वर्षों से केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। वर्ष 2024 में पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी दादी की हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। फिलहाल उससे जेल के किचन में भोजन बनाने का कार्य लिया जा रहा था। (बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से गला रेता)

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे विकास कश्यप अपने बैरक से किचन पहुंचा और काम के दौरान सब्जी काटने में इस्तेमाल होने वाली हंसिया से अचानक अपना गला रेत (prisoner suicide attempt Bilaspur) लिया। मौके पर मौजूद अन्य कैदियों ने उसे तड़पता देख तुरंत संभाला और जेल अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक, जेलर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल कैदी को जेल एम्बुलेंस से सिम्स अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि कैदी (Bilaspur kaidi suicide attempt) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका उपचार पहले से चल रहा था। फिलहाल वह बातचीत की स्थिति में नहीं है। कैदी के होश में आने के बाद ही घटना की वजह सामने आ पाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *