DHAMTARI: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक ने अपनी ही झूठे मौत की साजिश रची और चकमा देकर फरार हो गया. मामला रुद्री थाना से सामने आया है. धमतरी के गंगरेल बांध से 25 मई से एक युवक लापता था. जो पूरे 12 दिन के बाद दिल्ली में मिला. दरअसल कवर्धा निवासी हेमंत चंद्रवंशी (30 साल) 24 मई को अपने दोस्त संग गंगरेल आय अता और वही के रेसॉर्ट में ठहरा हुआ था. अगले दिन वह नहाने के लिए और अपने दोस्त को दूसरे काम से भेज दिया उसके बाद वह अपना फ़ोन, कपडे, चप्पल बांध के किनारे चोर कर फरार हो गया.
हेमंत के दोस्त ने उसकी तलाश की लेकिन वह कही नहीं मिला. जिसके बाद उसने रुद्री थाने में सूचना दी.शुरुआती जांच में डूबने की आशंका जताई गई. इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली और रायपुर से एसडीआरएफ टीम भी बुलवाई गई. पांच दिनों तक लगातार तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
पुलिस ने युवक के परिजनों से पूछ ताछ की जिसमे पता चला कि युवक का एक और फ़ोन नंबर है पुलिस ने उस नंबर के मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स की जांच शुरू की। इसी बीच हेमंत ने दूसरे नंबर से घरवालों को फोन किया और बताया कि वो दिल्ली में है.बताया जा रहा है कि युवक कर्ज से परेशान था इसलिए यह साजिश रची. फ़िलहाल पुलिस युवक को पकड़ कर दिल्ली से रुद्री ले आई हैं. और आगे की जाँच कर रही हैं
