राजधानी रायपुर में नशे की आड़ में होने वाली लेट नाईट पार्टियों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी हैं. रायपुर पुलिस ने शहर के सभी बार और क्लब के संचालकों को सख्ती से निर्देश दिए हैं कि शहर में देर रात नशे की पार्टियो पर रोक लगाई जाए. साथ में उन्होंने कहा कि बुधवार रात युवतियों को मुफ्त में शराब न परोसी जाए. अपराधिक प्रवित्ति के लोगों को एंट्री न दी जाए साथ ही कड़ी निगरानी रखी जाए इसके तहत अगर नियमों का उल्लंघन किया जाता है तोह कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
दरअसल शहर में लेट नाईट पार्टी और नशे के बढ़ते ट्रेंड के कारण अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं. शहर में आये दिन देर रात शराब के नशे में लोग कई अपराधिक घटनाओ को अंजाम देते हैं. उन्होंने क्लब और होटलों की पार्टियों को रात 12 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए हैं.
दरअसल शहर में देर रात नशे के कारण बढ़ते विवाद और अपराध के मामले को देखते हुए रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सी-4 में बड़ी बैठक बुलाई थी. इस बैठक में उन्होंने होटल, क्लब और बार के संचालकों को सख्त निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि ऐसे होटलों में अवैध नशा, शराब या संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
