CG CRIME NEWS: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, हालत गंभीर 

CG CRIME NEWS:   राजधानी रायपुर में शुक्रवार की शाम एक बदमाश ने खुलेआम एक व्यक्ति पर हमला कर दिया. दरअसल सोमेया राव की पिंटू नाम के एक युवक के साथ पुरानी रंजिश थी. जिसके चलते पिंटू ने सोमेया के सिर पर लकड़ी के पट्टे से वार कर दिया. जिससे उसके सर से तेजी से खून बहने लगा. वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया.

आस पास के लोगों ने बीच बचाव करके विवाद शांत कराया. तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था.वारदात के बाद आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला के मामले में FIR दर्ज किया है. डीडी नगर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *