CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में इस समय बहुत तेज गर्मी पड़ रही है. दिन के समय तीखी धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है.हीं रात के समय उमस ने भी परेशान करना शुरू कर दिया है. हालांकि, आज मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है. गुरुवार को दोपहर 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया .तेज गर्मी के बाद अचानक कुछ इलाको में हलकी बूंदा-बांदी हुई. जिससे गर्मी से थोड़ी रहत मिली.
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और उत्तर छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है.मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में आज मौसम दिन मुख्यतः साफ रहने और दोपहर या शाम तक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.
