Raipur News: पूर्व सांसद हुए चोटिल, CM साय हेलीकॉप्टर से लाए रायपुर, बालाजी अस्पताल में भर्ती

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाई है। पैर में चोट लगने के बाद परेशानी का सामना कर रहे नंदकुमार साय को मुख्यमंत्री अपने साथ हेलीकॉप्टर से जशपुर से रायपुर लेकर आए। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि दो दिन पहले नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट आई है। जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री उनके निवास पहुंचे थे और उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

पैर में चोट के कारण हो रही थी परेशानी

मुख्यमंत्री ने बताया कि चोट के कारण नंदकुमार साय को चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। उन्हें रायपुर आना था, इसलिए यात्रा में किसी तरह की असुविधा न हो, इसे देखते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर से अपने साथ रायपुर लाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदकुमार साय के बेहतर उपचार के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

नंदकुमार साय आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता हैं। वे सांसद के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *