CG Murder: रिसॉर्ट के पास जंगल में युवक की अधजली लाश, बाइक भी जली; पेट्रोल से जलाने की आशंका

CG Murder: बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित शिवतराई जंगल में प्राइवेट रिसॉर्ट के पास एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर युवक की बाइक भी जली हुई हालत में मिली है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए शव और बाइक को पेट्रोल डालकर जलाया गया होगा।

सुनसान जगह पर जली हुई बाइक देखकर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई। जब लोग मौके पर पहुंचे तो कुछ दूरी पर युवक का अधजला शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में जांच और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।

अंधेरे के कारण रात में नहीं हो सकी जांच

सूचना मिलने के बाद गुरुवार देर शाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने शुरुआती जांच के दौरान फोटोग्राफी की, लेकिन अंधेरा होने के कारण विस्तृत जांच नहीं की जा सकी। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच नहीं कर पाई। अब पुलिस टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करेगी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए स्निफर डॉग की मदद भी ली जाएगी।

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद युवक की पहचान छिपाने के लिए शव और बाइक को जलाया गया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

रातभर जांच में जुटी रही पुलिस टीम

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने एसीसीयू की टीम को सक्रिय कर दिया। उनके निर्देश पर टीम देर रात तक कोटा के शिवतराई और आसपास के क्षेत्रों में जांच करती रही। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *