CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का दिखेगा असर, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 20 और 21 नवंबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश होने के साथ कुछ इलाकों में भारी वर्षा की भी संभावना है।

तेज हवाओं के साथ बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बताया गया है कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके 20 नवंबर की दोपहर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

8 जिलों में 16 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा सरगुजा में 13.1 डिग्री, गरियाबंद में 14.2 डिग्री, बालोद में 14.9 डिग्री, धमतरी में 15.3 डिग्री, बेमेतरा में 15.5 डिग्री, दुर्ग में 15.6 डिग्री और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।

CG Weather Update

दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज रायपुर में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *