Raipur Bus Stand: रायपुर भाठागांव बस स्टैंड में भारी गंदगी, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी..

Raipur Bus Stand

Raipur Bus Stand: रायपुर भाठागांव बस स्टैंड की हालत इन दिनों बेहद खराब बनी हुई है। बस स्टैंड में सड़कों पर मलयुक्त गंदा पानी बहता नजर आ रहा है, जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। (रायपुर भाठागांव बस स्टैंड गंदगी)

यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड (Bhatagaon bus stand) परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद लचर है। नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। यहां की बदहाल स्थिति राजधानी रायपुर की छवि को भी धूमिल कर रही है। (रायपुर भाठागांव बस स्टैंड के सड़कों पर बह रहा गंदा पानी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *