CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 337 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट-

CG Police Transfer: दीपावली और छठ पर्व के बाद दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने तीन अलग-अलग आदेश जारी कर जिले के 337 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें 270 आरक्षक, 64 प्रधान आरक्षक और 3 उप निरीक्षक शामिल हैं। सभी तबादले प्रशासनिक कारणों से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक किए गए हैं।

270 आरक्षकों को मिली नई पदस्थापना

जारी आदेश के अनुसार 270 आरक्षकों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर जिले के अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। इनमें बड़ी संख्या में आरक्षकों की तैनाती यातायात विभाग में की गई है। पुलिस विभाग में लंबे समय से पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

64 प्रधान आरक्षकों का भी तबादला

इसके अलावा 64 प्रधान आरक्षकों को भी नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इन्हें अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ प्रधान आरक्षकों को यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

3 उप निरीक्षकों को बदला गया

तबादला सूची में तीन उप निरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं। एसआई राजेश देवांगन को स्मृति नगर चौकी से रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है। वहीं मदनलाल साहू को उतई थाना से दुर्ग थाना और मंगला गुप्ता को पद्मनाभपुर थाना से पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ किया गया है।

पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार किए गए इस फेरबदल के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *