Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की तैयारियों का मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया जायजा, घाटों पर बेहतर व्यवस्था के दिए निर्देश

Chhath Puja 2026: अंबिकापुर में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने शंकर घाट, महामाया घाट और गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा पर दिया विशेष जोर

शंकर घाट के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने घाट परिसर की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महामाया घाट पर भी लिया तैयारियों का जायजा

इसके बाद मंत्री राजेश अग्रवाल ने महामाया घाट पहुंचकर छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण पर्व है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

शिवधारी कॉलोनी छठ घाट का भी किया निरीक्षण

गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट में भी मंत्री ने साफ-सफाई और पूजा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर किसी भी प्रकार की व्यवस्था में कमी नहीं रहनी चाहिए और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

प्रदेशवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना, आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *