CG Accident: पेड़ से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो, युवक की मौत; दूसरा घायल

CG Accident: कोरबा जिले में कटघोरा से बांकीमोंगरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में 18 वर्षीय रूपेश पटेल की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया।

CG Accident: कोरबा जिले में कटघोरा से बांकीमोंगरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में 18 वर्षीय रूपेश पटेल की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सड़क से करीब 50 मीटर दूर जाकर पलटी। वाहन क्रमांक CG 12 BV 8131 में सवार दोनों युवक चाकाबुड़ा से बांकीमोंगरा की ओर जा रहे थे।

शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे शुक्लाखार चौक के पास मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। शुरुआती जानकारी के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया।

पेड़ से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो

हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के दोनों एयरबैग खुल गए। टक्कर के कारण वाहन के पहिए और कई हिस्से टूटकर अलग हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

रूपेश की मौत, आर्यन गंभीर घायल

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रूपेश पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल आर्यन गोंड का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दोनों युवक 18 साल के थे

मृतक रूपेश पटेल ग्राम चाकाबुड़ा निवासी दिलीप पटेल का बेटा था। वहीं घायल आर्यन गोंड ग्राम बुंदेली निवासी ओमप्रकाश गोंड का बेटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *