CG Patwari Transfer: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में लंबे समय से एक ही हल्के में पदस्थ 60 पटवारियों का तबादला किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के बाद सभी पटवारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है।![]()
4 तहसीलों में बदले गए पटवारियों के हल्के
कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिले की चार प्रमुख तहसीलों में पटवारियों के हल्के बदले गए हैं। इसमें मरवाही तहसील के 22, पेंड्रारोड के 18, पेंड्रा के 10 और सकोला तहसील के 10 पटवारी शामिल हैं।
3 दिन में प्रभार संभालने के निर्देश
जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें तीन दिन के भीतर नए तहसील कार्यालय में पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने और नए पटवारी हल्के का प्रभार संभालने को कहा गया है।
देखें लिस्ट-




