CG Politics: जोगी कांग्रेस को झटका, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने दिया इस्तीफा

CG Politics: रायपुर: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने अपने पद के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी सुप्रीमो डॉ. रेणु जोगी को सौंपा है।

CG Politics: रायपुर: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने अपने पद के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी सुप्रीमो डॉ. रेणु जोगी को सौंपा है।

भगवानू नायक ने इस्तीफे में कहा है कि वह स्वेच्छा से मुख्य प्रवक्ता पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहे हैं। उन्होंने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए पार्टी को पर्याप्त समय देना संभव नहीं हो पा रहा है।

अजीत जोगी के साथ जुड़ी यादों का किया जिक्र

अपने त्यागपत्र में भगवानू नायक ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस के संस्थापक स्वर्गीय अजीत जोगी के साथ बिताए समय को अपने राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

उन्होंने कहा कि अजीत जोगी के मार्गदर्शन में उन्हें राजनीति, जनसेवा और छत्तीसगढ़ के हितों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी के प्रति भी आभार जताया।

अमित जोगी के प्रति जताया आभार

भगवानू नायक ने कहा कि अमित जोगी ने उन्हें हमेशा छोटे भाई की तरह सम्मान, सहयोग और विश्वास दिया। उन्होंने कहा कि पद और सदस्यता छोड़ने के बाद भी जोगी परिवार के प्रति उनका सम्मान और व्यक्तिगत संबंध पहले की तरह बने रहेंगे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, मीडिया जगत और छत्तीसगढ़ की जनता से मिले सहयोग और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। नायक ने कहा कि उन्होंने बिना किसी शिकायत, कटुता या व्यक्तिगत मतभेद के यह फैसला लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *