CG Accident: छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा, ट्रेलर ने कारोबारी को कुचला; दर्दनाक मौत

CG Accident: सरगुजा जिले के सीतापुर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार कारोबारी की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-43 पर सेंट्रल बैंक के पास ट्रेलर की चपेट में आने से 70 वर्षीय त्रिलोक चंद गोयल की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, त्रिलोक चंद गोयल अपनी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान सेंट्रल बैंक के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सीतापुर में ‘निहारिका स्टोर्स’ नाम से थोक किराना दुकान का संचालन करते थे।

आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा, लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। बाद में पुलिसकर्मियों ने स्ट्रेचर की मदद से शव को लगभग 100 मीटर दूर तक ले जाकर ऑटो के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *