Domanlal Korsewada Death: छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Domanlal Korsewada Death

Domanlal Korsewada Death: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। (Ahiwara MLA Domanlal Korsewada Death)

2 दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने की थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा की तबीयत लंबे समय से खराब थी। दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हैदराबाद के अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था। इसके बाद इलाज के दौरान उनके निधन की खबर सामने आई। (Ahiwara MLA Domanlal Korsewada passes away)

राजनीति में लंबा रहा सफर

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र के निवासी थे। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से एमए और बीएड की पढ़ाई की थी। वर्ष 2008 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोरसे को 25,263 मतों से हराकर दोबारा अहिवारा सीट भाजपा की झोली में डाली। वे 2023 की छत्तीसगढ़ विधानसभा के सबसे वरिष्ठ विधायकों में शामिल थे। (अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा निधन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *