छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक पर जानलेवा हमला हुआ है.आरोप है कि स्कूल से लौट रहे शिक्षक को सिलफिली जंगल में रोककर लात-घूंसों और पत्थरों से बेरहमी से पीटा गया, इस हमले में शिक्षक को गंभीर चोटें आई हैं. जिसके बाद उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह पूरा मामला सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है,जहां मरकाडांड प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक जीवधन जायसवाल मंगलवार को अपने स्कूल से घर लौट रहे थे. तभी हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें बहुत पीटा.
पुलिस के अनुसार यह मामला आपसी विवाद या पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है.फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.
