Raipur Accident: रायपुर में पोल से टकराई कार; 3 युवकों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक

Raipur Accident

Raipur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रायपुर के आरंग क्षेत्र से सामने आया है, जहां पर बीती रात नेशनल हाईवे-53 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। (रायपुर में पोल से टकराई कार; 3 युवकों की मौत)

बता दें नेशनल हाईवे-53 पर स्थित पारागांव के पास बीती रात तेज रफ्तार टाटा विस्ता कार क्रमांक CG 04 HD 2156 अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। (आरंग कार एक्सीडेंट; 3 युवकों की मौत)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान पारागांव (Paragaon car accident) के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर पोल से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दुर्घटना में हर्ष कुमार देवांगन 21 वर्ष, राहुल देवांगन 20 वर्ष और थानू सतनामी 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सभी युवक आरंग क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। वहीं मिथलेश धीवर 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। (Arang Car Accident)

आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *