Balrampur/Gariyaband news: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और गरियाबंद जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बिजली करंट की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची और एक युवक की मौत हो गई। दोनों ही घटना के बाद गांव में सन्नाटा और परिवार में मातम पसर गया।
करंट की चपेट में आई मासूम बच्ची

पहला मामला बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलकुर्ता गांव में करंट की चपेट में आने से चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बता दें, बच्ची घर में खेल रही थी, इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गई और बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बोरवेल के करंट से युवक की मौत

वहीं दूसरा मामला गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र स्थित कदलीमुड़ा गांव की है। जहां गिरधारी बीसी नामक युवक अपने घर के बोरवेल के पास लगे विद्युत सप्लाई के चपेट में आ गया जिससे युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा और परिवार में मातम पसर गया।
