RAIPUR LATEST UPDATE: छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है.हज़ारों B. Ed प्रशिक्षित शिक्षक जो अब नौकरी से बाहर निकाले जा चुके हैं उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है, पिछले 97 दिनों से ये शिक्षक शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं, फिर भी इनकी मांग सरकार पूरी नहीं कर पा रही है इसलिए उन्होंने आज प्रदेश के CM और राज्य के सभी मंत्रियों को अपने खून से पत्र लिखे हैं. इन पत्रों में उन्होंने अपने जीवन और परिवार को बचाने की अपील की है.
दरअसल 28 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि बी. एड. डिग्री वाले शिक्षक प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने के योग्य नहीं हैं. इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने 31 दिसंबर 2024 को लगभग 3,000 शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया. तब से ये शिक्षक रायपुर के तूता धरना स्थल पर बैठे हैं.
