CG Tehsildar Transfer: बिलासपुर जिले के राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। बिलासपुर तहसीलदार प्रकाश चंद्र साहू को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हटाकर उनकी जगह अतिरिक्त तहसीलदार आकाश गुप्ता को बिलासपुर का नया तहसीलदार बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रकाश चंद्र साहू के खिलाफ अवैध वसूली और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके बाद उन्हें बिलासपुर से हटाकर मस्तूरी तहसील भेज दिया गया है।
कई तहसीलों में बदले गए अधिकारी
जारी आदेश के अनुसार, लखेश्वर प्रसाद किरण को मस्तूरी से बोदरी, राजेंद्र भारत को बिल्हा से रतनपुर, राहुल शर्मा को सकरी से बिल्हा, सोनू अग्रवाल को रतनपुर से सकरी और संदीप साय को बोदरी से सीपत पदस्थ किया गया है। वहीं, अतिरिक्त तहसीलदार प्रकृति ध्रुव को बिलासपुर से सीपत भेजा गया है।
बेलगहना को मिला नया तहसीलदार
पदोन्नति के बाद विभोर यादव को बेलगहना का तहसीलदार बनाया गया है। राहुल साहू को बेलगहना से तखतपुर, टोपलाल सिदार को सकरी से बेलगहना और पंकज सिंह को अतिरिक्त तहसीलदार रतनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नायब तहसीलदारों की भी नई पदस्थापना
नायब तहसीलदार शुभांगी गुप्ता को मस्तूरी से पचपेड़ी, अनिरुद्ध तिवारी को तखतपुर से बिलासपुर, अप्रतिम पांडेय को कोटा से बिलासपुर और अंकित राजपूत को रतनपुर से सकरी भेजा गया है।
इसके अलावा स्थानांतरण पर जिले में आईं श्वेता यादव को अतिरिक्त तहसीलदार, उप तहसील सकर्रा में पदस्थ किया गया है। जयश्री राजन पथे को तहसीलदार, नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

