CG News: BF ने किया शादी से इनकार तो GF ने उठाई खतरनाक कदम; लड़के का दूसरी लड़कियों से था संबंध

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने और विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने और विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा निवासी पिंकी मानिकपुरी (22) का धमतरी निवासी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत हुई थी। युवती को पता चला कि टिकेश्वर अन्य लड़कियों से भी बातचीत करता है और संबंध होने की बात सामने आई।

शादी की बात करने आई थी युवती

बताया जा रहा है कि पिंकी 24 सितंबर को शादी और रिश्ते की सच्चाई जानने के लिए धमतरी पहुंची थी। उसने कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल सीजी-05 में कमरा नंबर 106 लिया था। 26 सितंबर को होटल के कमरे में उसकी संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटल स्टाफ समेत अन्य लोगों से पूछताछ शुरू की और जांच आगे बढ़ाई।

विवाद के बाद होटल से चला गया था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से पहले टिकेश्वर होटल के कमरे में पिंकी से मिलने पहुंचा था। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई। आरोप है कि टिकेश्वर ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान गाली-गलौज और मारपीट भी हुई। इसके बाद टिकेश्वर होटल से चला गया। उसके जाने के बाद पिंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी टिकेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में घटना से जुड़े कई तथ्य सामने आने के बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *