Raipur News: रायपुर में  3 साल की बच्ची से रेप, एम्स के सिक्योरिटी गार्ड ने किया ये गंदा काम

Raipur News: रायपुर के टाटीबंध इलाके में 3 साल की बच्ची से कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी परमानंद ध्रुव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रायपुर एम्स में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करता था। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची पड़ोस में खेलने गई थी। इसी दौरान वह आरोपी के घर पहुंच गई, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत हरकत किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

रात 2 बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। डीसीपी पश्चिम रॉबिन्सन गुरिया, एडीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी देवांश राठौर के निर्देशन में आमानाका थाना प्रभारी सुधांशु बघेल और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रात करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी परमानंद ध्रुव टाटीबंध क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *