Raipur News: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट, साय सरकार की बड़ी कार्रवाई

Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निपटारे में चार साल से अधिक की देरी को गंभीर मानते हुए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। विमानन संचालनालय ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद कंपनी के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निपटारे में चार साल से अधिक की देरी को गंभीर मानते हुए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। विमानन संचालनालय ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद कंपनी के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

मामला मई 2022 में रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए शासकीय हेलीकॉप्टर से जुड़ा है। हेलीकॉप्टर का बीमा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से कराया गया था और बीमा प्रीमियम का पूरा भुगतान किया गया था। दुर्घटना के बाद राज्य सरकार ने बीमा दावा प्रस्तुत किया, लेकिन कंपनी ने इसे चार साल से अधिक समय तक लंबित रखा। बाद में अगस्त 2026 में दावा अस्वीकार कर दिया गया।

जांच में कंपनी का रवैया पाया गया असंगत

विमानन संचालनालय की जांच में पाया गया कि सार्वजनिक संपत्ति से जुड़े बीमा दावे के निपटारे में कंपनी ने अत्यधिक विलंब किया। शासन ने इसे सार्वजनिक धन और सरकारी हितों से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए कार्रवाई का निर्णय लिया।

कार्रवाई से पहले दिया गया जवाब का अवसर

सरकार ने कार्रवाई से पहले ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कंपनी से लिखित जवाब लिया गया और व्यक्तिगत सुनवाई का भी अवसर दिया गया। सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद कंपनी को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट करने का आदेश जारी किया गया।

बीमा राशि की वसूली के लिए जारी रहेगी प्रक्रिया

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने के बाद भी बीमा दावे की राशि की वसूली के लिए कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी। शासन का कहना है कि सार्वजनिक धन और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा राज्य के वित्तीय हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *