CG Ganja Smuggling: ट्रक पलटने से खुला करोड़ों के गांजा तस्करी का राज, प्लास्टिक दाने की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 238 किलो गांजा

CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ट्रक पलटने के बाद करोड़ों रुपए की गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने प्लास्टिक दाने की बोरियों के बीच छिपाकर रखे गए 238 किलो 290 ग्राम गांजा को जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

ट्रक पलटने पर हुआ शक

जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर को अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर चंदौरा थाना क्षेत्र के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश नंबर का ट्रक पलट गया था। हादसे के बाद चालक क्रेन की मदद से ट्रक उठवाकर बिखरी बोरियां समेट रहा था।

ट्रक में प्लास्टिक दाना भरा हुआ था, लेकिन कुछ बोरियों को अलग रखकर तिरपाल से ढंक दिया गया था। इससे लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

9 बोरियों से मिला 238 किलो गांजा

सूचना मिलने पर चंदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अलग रखी गई 9 बोरियों में कुल 238 किलो 290 ग्राम गांजा मिला। पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपए है।

आरोपी चालक गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक चालक सुनील कुमार (32) को गिरफ्तार कर लिया है। वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि ट्रक में ओडिशा से प्लास्टिक दाने के साथ गांजा लोड कर लखनऊ ले जाया जा रहा था।

हादसे के बाद आरोपियों ने गांजे से भरी बोरियों को सड़क किनारे गड्ढे में छिपाकर तिरपाल से ढंक दिया था, ताकि किसी को शक न हो।

CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ट्रक पलटने के बाद करोड़ों रुपए की गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने प्लास्टिक दाने की बोरियों के बीच छिपाकर रखे गए 238 किलो 290 ग्राम गांजा को जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि ट्रक एक अन्य साथी के नाम पर पंजीकृत है और दोनों मिलकर तस्करी कर रहे थे। हादसे की वजह से पूरा मामला सामने आ गया। यदि ट्रक नहीं पलटता तो तस्कर आसानी से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश पहुंच सकते थे। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *