Raipur Job Fair: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी.. छत्तीसगढ़ में 8,720 पदों पर बंपर भर्ती, बस करना होगा ये काम

CG Job

Raipur Job Fair: छत्तीसगढ़ के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर सामने आया है। रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। (रायपुर रोजगार मेला)

रोजगार मेले में मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इंजीनियर, गुणवत्ता निरीक्षक, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्राहक सेवा कर्मचारी, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय और अप्रेंटिस सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720 रिक्त पदों की जानकारी विभाग को मिल चुकी है। इन पदों के लिए 10वीं-12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता वाले युवा आवेदन कर सकेंगे।

तकनीकी और विनिर्माण क्षेत्र में करीब 4,800 पद, परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में करीब 1,600 पद, सुरक्षा क्षेत्र में 650 पद और स्वास्थ्य सेवाओं में करीब 580 पद उपलब्ध हैं।

Job Fair

इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी (Raipur rojgar mela)

रोजगार मेले के लिए क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआईआईटी, आइसेक्ट, शांता टेक्नो, राजत इक्विपमेंट्स और फर्स्ट फ्लाई कॉर्पोरेट सहित कई कंपनियों ने रिक्तियां उपलब्ध कराई हैं।

विभाग की ओर से अन्य कंपनियों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। युवाओं से अपनी प्रोफाइल अपडेट कर जल्द आवेदन करने की अपील की गई है।

8 अक्टूबर को मिलेगा ऑफर लेटर

रोजगार मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को चयनित युवाओं को ऑफर लेटर देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की मौजूदगी रहने की संभावना है।

युवाओं से अवसर का लाभ लेने की अपील

कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है।

ई-रोजगार पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी देखकर अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in/ के माध्यम से नियोजक अभ्यर्थियों की प्रोफाइल के आधार पर चयन प्रक्रिया भी पूरी कर सकेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *