CGPSC Job 2026: छत्तीसगढ़ में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में 21 पदों पर भर्ती, परिणाम जारी

CGPSC Exam 2026

CGPSC Job 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Recruitment 2026) ने आवास एवं पर्यावरण विभाग अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के पदों पर नियमित भर्ती की गई है।

tcw

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस भर्ती को प्रदेश के सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह भर्ती केवल रिक्त पदों की पूर्ति नहीं, बल्कि आधुनिक शहरों के निर्माण और नियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की भूमिका पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और शहरों के सुनियोजित विस्तार में बेहद अहम है। नई नियुक्तियों से विभाग को युवा, प्रशिक्षित और ऊर्जावान अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रदेश के शहरों और कस्बों के विकास को नई गति मिलेगी।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को अधिकतम रोजगार अवसर उपलब्ध कराने और शासन-प्रशासन में योग्य प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है।

CGPSC द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सहायक संचालक (योजना) पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि साक्षात्कार 12 मई 2026 को संपन्न हुआ। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *