CG Teacher Job 2026: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन होगी परीक्षा

CG shikshak Bharti 2025

CG Teacher Job 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर आने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के तहत यह भर्ती की जाएगी। जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा।

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार कुल 854 पदों में ई-संवर्ग की शालाओं के 424 और टी-संवर्ग की शालाओं के 430 पद शामिल हैं। विषयवार रिक्तियों में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत के 120-120 पद, भौतिकी के 94 पद तथा राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र के 100-100 पद शामिल हैं।

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य सभी शर्तों की जानकारी विस्तृत भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि विस्तृत भर्ती विज्ञापन व्यापम की वेबसाइट पर जारी होगा।

व्याख्याता पदों की लिखित भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा आयोजित की जाएगी। संभावित परीक्षा तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शुरू होने की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *