CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते कई ट्रेनें रद्द; देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन में लाटाबोर और गुंडरदेही स्टेशनों के बीच ट्रैक पर जलभराव और धंसने की स्थिति सामने आई है।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने इस मार्ग पर चलने वाली कुछ यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है। रेलवे की तकनीकी टीम ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित रेलवे के संरक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ट्रैक की मरम्मत और स्थिति सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है।

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

  • ट्रेन संख्या 78816 अंतागढ़-रायपुर का परिचालन दल्लीराजहरा से रायपुर के बीच रद्द रहेगा।
  • ट्रेन संख्या 78815 रायपुर-अंतागढ़ 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़-दुर्ग 26 सितंबर 2026 को दल्लीराजहरा से संचालित होगी। अंतागढ़ से दल्लीराजहरा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 68765 ताड़ोकी-रायपुर 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 68764 रायपुर-ताड़ोकी 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर लें। संबंधित सेक्शन में ट्रैक की निगरानी लगातार की जा रही है और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए आगे के फैसले लिए जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *