Bilaspur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला बिलासपुर जिले के सामने आया है, जहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। बरतोरी-कुरैली के पास चलती गाड़ी का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।![]()
हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, बारात रामपुर से सिलतरा जा रही थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सभी घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
