Raipur Mahadev Ghat: रायपुर में महादेवघाट पुल 12 साल बाद डूबा, 3 फीट ऊपर बह रहा पानी; आवागमन बंद

Raipur Mahadev Ghat: रायपुर में लगातार करीब 36 घंटे हुई बारिश के बाद महादेवघाट पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर करीब 3 फीट पानी बहने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके चलते पाटन सहित आसपास के कई क्षेत्रों का रायपुर से सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 12 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब महादेवघाट पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। लगातार बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर तेज बहाव बना हुआ है।

आवागमन बंद

प्रशासन ने पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी है और लोगों से जलमग्न पुल या उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की है। सुरक्षा के लिए मौके पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

जलभराव की समस्या

प्रदेश में लगातार 36 घंटे हुई बारिश के बाद फिलहाल बारिश थम गई है, लेकिन रायपुर सहित कई इलाकों में जलभराव बना हुआ है। कई नदी-नाले अब भी उफान पर हैं और जलस्तर सामान्य होने में समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *