CG Free Coaching: सरकारी स्कूलों के 80 छात्रों को मिलेगी NEET-JEE की मुफ्त कोचिंग, स्कूल में होगी परीक्षा की तैयारी

CG Free Coaching: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और मेधावी विद्यार्थियों के लिए जिला शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा NEET और JEE की तैयारी के लिए निजी कोचिंग सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। स्कूल स्तर पर ही उन्हें निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

CG Free Coaching: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और मेधावी विद्यार्थियों के लिए जिला शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा NEET और JEE की तैयारी के लिए निजी कोचिंग सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। स्कूल स्तर पर ही उन्हें निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना के तहत जिले के 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें NEET की तैयारी के लिए 40 और JEE के लिए 40 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद विशेष कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

विशेषज्ञ देंगे परीक्षा की तैयारी

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई मेधावी विद्यार्थी निजी कोचिंग की महंगी फीस नहीं भर पाते हैं। ऐसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गई है।

चयनित विद्यार्थियों को स्कूल में ही विषयवार पढ़ाई, परीक्षा पाठ्यक्रम, प्रश्नों के पैटर्न, समय प्रबंधन और परीक्षा रणनीति की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विषय विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

1033 सरकारी स्कूलों से होगा चयन

योजना के पहले चरण में मेधावी विद्यार्थियों की पहचान के लिए चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिले के करीब 1033 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1 लाख 61 हजार 972 विद्यार्थियों में से NEET और JEE के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा।

चयन के बाद विद्यार्थियों के लिए अलग से कक्षाओं और तैयारी का शेड्यूल तैयार किया जाएगा।

महंगी कोचिंग से मिलेगी राहत

शिक्षा विभाग का कहना है कि कई विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद आर्थिक परेशानियों के कारण NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते। निजी कोचिंग संस्थानों की ज्यादा फीस ऐसे परिवारों के लिए बड़ी चुनौती होती है।

इस योजना से सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर अवसर मिल सकेगा और वे बिना आर्थिक बोझ के मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *