Raipur Breaking: नाली में बहा 7 साल का मासूम, डेढ़ किलोमीटर दूर मिला बच्चा

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बोरियाखुर्द तालाब के पास एक 7 वर्षीय बच्चा नाली के किनारे पानी में पैर धो रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाली नाली में बह गया। (रायपुर नाली में बहा बच्चा)

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। (रायपुर बोरियाखुर्द नाली में बहा बच्चा)

JCB की मदद से चला सर्च ऑपरेशन

बच्चे की तलाश के लिए 2 JCB मशीनों की मदद से नाली के कई हिस्सों की खुदाई और जांच की गई। करीब आधे घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बच्चा घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिला।

रेस्क्यू के बाद बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *