छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने देर रात आत्महत्या कर ली , आत्महत्या करने से पहले युवक ने स्टेट्स पर लिखा -” माई लास्ट डे। सब कोई पता कर आ जानाअब तो आ जा यार-सीने से लगा जा यार।” फिर फांसी लगा ली।इसमें प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है , मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक सखैली पारा निवासी विद्यासागर विश्वकर्मा (22) रविवार रात 2 बजे खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह जब वो नहीं उठा, तो परिजन दरवाजा खटखटाने लगे। तब भी नहीं उठा, तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और वो फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मोबाइल पर सुबह तक सैड सॉन्ग भी बज रहा था। इस कारण आशंका है कि, युवक ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाई है।
सरगुजा : देर रात युवक ने लगाई फांसी , सोशल मीडिया पर लिखा – माय लास्ट डे
