CG Police Bharti 2026: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2023-24 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। यह भर्ती कुल 50 पदों के लिए की जा रही है, जिसमें मेल नर्स, फीमेल नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, ड्रेसर और कम्पाउंडर के पद शामिल हैं। (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती)
अध्यक्ष, भर्ती समिति छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा जारी आदेश के अनुसार दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भर्ती केंद्र 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना, जिला रायपुर में आयोजित की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने पद एवं रोल नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि को प्रातः 8:00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। (सशस्त्र बल दस्तावेज सत्यापन)

जारी समय-सारणी के अनुसार मेल नर्स पद के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 12 और 13 जनवरी 2026 को किया जाएगा। फीमेल नर्स पद के लिए यह प्रक्रिया 14 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक चलेगी। लैब टेक्नीशियन पद के लिए 22 जनवरी 2026 को, जबकि फार्मासिस्ट पद के लिए 23, 27, 28 और 29 जनवरी 2026 को दस्तावेज सत्यापन निर्धारित किया गया है। नर्सिंग असिस्टेंट एवं ड्रेसर पद के अभ्यर्थियों का सत्यापन 30 जनवरी 2026 को तथा कम्पाउंडर पद के अभ्यर्थियों का 2 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
भर्ती समिति ने बताया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र संबंधित तिथि से 10 दिन पूर्व जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cgpolice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों।
