Raipur News: कल रायपुर लौटेंगे किरण सिंह देव, संभालेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Raipur News: सड़क हादसे में घायल हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उपचार के बाद मंगलवार को दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटेंगे। वे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास से रवाना होकर शाम तक रायपुर पहुंचेंगे। उनकी वापसी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। किरण सिंह देव लौटते ही प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी फिर से संभालेंगे।

सड़क हादसे में हुए थे घायल

किरण सिंह देव 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर उनकी इनोवा आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।

दिल्ली में चला इलाज

हादसे के बाद किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। पिछले कई सप्ताह से उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। चिकित्सकों की अनुमति मिलने के बाद अब वे छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं।

नेताओं ने की मुलाकात

दिल्ली में इलाज के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *